पूर्व विधायक की बयानबाजी निराधार---अनिता शर्मा / 15 वर्ष तक किये राज तब सड़क की सुध नही लिए ,कांग्रेस कार्यकर्ता की दल बदलना उसकी अपनी निर्णय,,,
पूर्व विधायक की बयानबाजी निराधार---अनिता शर्मा
15 वर्ष तक किये राज तब सड़क की सुध नही लिए ,
कांग्रेस कार्यकर्ता की दल बदलना उसकी अपनी निर्णय,,,
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
कांग्रेस की विकास विरोधी और निष्क्रियता के आरोप से भड़की धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत 15 वर्ष तक भाजपा का शासन रहा जिसमे देवजी भाई पटेल विधायक रहे है इस दौरान कुरूद-सिलयारी में उन्हों ने धार्मिक कार्यक्रम भी कराये उस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भी कुरूद सिलयरी आये तब जर्जर सड़क की सुध नही लिए और आज कांग्रेस की सरकार को विकास विरोधी बता रहे है भाजपा के पूर्व विधायक पहले अपने कार्यकाल को झाक कर देखे तब कोई बयानबाजी करे।
गत दिनों धरसींवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरूद सिलयारी में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे जिसमें ग्रामीणों ने कुरूद से गोढ़ी मार्ग की निर्माण नही होने की बात कही थी जिसमे पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कांग्रेस सहित विधायक के ऊपर निष्क्रियता सहित विकास विरोधी की बात कही थी।
0 अपने कार्यकाल को देखे पूर्व विधायक---अनिता शर्मा
ग्राम पंचायत कुरूद से गोढ़ी मार्ग की जर्जरता पर धरसींवा विधानसभा के विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि विगत 15 वर्ष तक खुद ही देवजी भाई पटेल विधायक रहे उस दौरान उसे इस सड़क की याद नही आई और कांग्रेस की सरकार बने मात्र पौने तीन वर्ष हुए है जिस पर पूर्व विधायक को तुलना करनी चाहिए वही जो ब्यक्ति कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने की बात कर रहा है वह अपने निजी निर्णय के साथ भाजपा में गए है।
ग्राम पंचायत कुरूद से गोढ़ी मार्ग के लिए सरकार से सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र दिया गया है वही फिर हाल उक्त सड़क की मरमत किया जाएगा। साथ ही हमे पूर्व विधायक श्री पटेल से हमे सलाह की आवश्यकता नही है। हमारी सरकार गांव और गरीबों की हितैषी सरकार है जंहा गांव की विकास पर ही फ़ोकस होता है।
