17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष् ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया।
एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को यानी रात 12 बजे नमो ऐप पर एक वर्चुअल एक्जीबिशन चलाई जाएगी. ये एक्जीबिशन प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रोज की तरह अपनी दिनचर्या की शुरुआत करेंगे. सुबह जल्द उठाकर योग और व्यायाम करने के बाद स्नान और ध्यान करेंगे. इसके बाद अपने ईमेल चेक करेंगे और जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को देंगे. इसके बाद न्यूज़ वेबसाइट और अखबारों की खबर पर नजर डालेंगे. प्रधानमंत्री का दिन रोज की तरह व्यस्त रहने वाला है. 16 से 18 घंटे काम के दौरान वे आधा दर्जन से ज्यादा फिजिकल और वर्चुअल बैठकें करेंगे.
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को यानी रात 12 बजे नमो ऐप पर एक वर्चुअल एक्जीबिशन चलाई जाएगी. ये एक्जीबिशन प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित होगी. प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं नमो ऐप पर दी जा सकेगी लेकिन सभी शुभकामनाएं देने वालों को एक प्रण लेना होगा. जैसे वो मेक इन इंडिया वस्तुओं का इस्तेमाल ही करेंगे, स्वच्छता के लिए प्रयास करेंगे, पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए एक संख्या निश्चित करेंगे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में होंगे कई कार्यक्रम
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में होंगे कई कार्यक्रम
इस बीच, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिह्नों की ई-नीलामी करने जा रहा है। नीलाम किए जाने वाले स्मृति-चिह्नों में पदक जीतने वाले ओलिंपियन और पैरालिंपियन के स्पोर्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, माडल, मूíतयां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच वेबसाइट 'पीएममेमेंटोस डाट जीओवी डाट इन' के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है।' मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।
गौरतलब है कि अमेरिका की टाइम मैगजीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वषर्ष 2021 की सूची में शामिल किया है। मैगजीन ने लिखा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी तीसरे ऐसे नेता हैं, जिनका भारतीय राजनीति पर प्रभुत्व है। मैगजीन के लिए मोदी का प्रोफाइल सीएनएन के पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा है।
देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1867 : गगेंद्रनाथ टैगोर का जन्म।
1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।
1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।
1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।
1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1978 : अमेरिाक के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जार्डन के बीच कैंप डेविड समझौता।
1982 : भारत और सेलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
2020: लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी, जिनके कानून बनने के बाद देशभर में अधिकतर किसान इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
