*19 सितम्बर को किया जाएगा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*19 सितम्बर को किया जाएगा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन*

 *मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे जिले के 144.23 करोड़ रूपए के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन*



*19 सितम्बर को किया जाएगा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी, 


17 सितंबर 2021/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 19 सितम्बर को दोपहर 12.00 बजे लोक निर्माण विभाग के तहत प्रदेश भर के निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत एक अरब 44 करोड़ 23 लाख 60 हजार रूपए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरी विकासखण्ड (सिहावा विधानसभा क्षेत्र) में बिरगुड़ी से कसपुर मार्ग पर 12 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 20.58 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। इसी तरह दुधावा-नगरी-बासीन पर 11.40 किलोमीटर लम्बे मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य 3.33 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मेघा-सिंगपुर-दुगली मार्ग जिसकी लम्बाइ्र 12 किलोमीटर है, का उन्नयन तथा नवीनीकरण कार्य 25.73 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मेघा-सिंगपुर-दुगली मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 16 किलोमीटर 44.88 करोड़ रूपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसी तरह कुरूद विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नवागांव से बानगर दो किलोमीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 2.16 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा भाठागांव-भखारा मार्ग चौड़ीकरण जिसकी लम्बाई 10.60 किलोमीटर है, 20.87 करोड़ रूपए की लागत से सड़क तैयार की जाएगी, जबकि कुरूद-चर्रा-छाती-उड़ेना-झिरिया-कण्डेल-भोथली- बोड़रा-संबलपुर मार्ग जिसकी लम्बाई 05 किलोमीटर है का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य 10.81 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इसी प्रकार धमतरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत धमतरी-बागतराई पहुंचमार्ग जिसकी लम्बाई 1.80 किलोमीटर है। इसका निर्माण 79.92 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी का भवन निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा, जबकि अछोटा-मुड़पार-रूद्री (राम वनगमन पथ) मार्ग 10.38 करोड़ रूपए की लागत से छह किलोमीटर लम्बी सड़क तैयार की जाएगी। इन सभी 10 निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा रविवार 19 सितम्बर को किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads