*खेतिहर मजदूर कर रहे थे निंदाई अचानक बारिस के साथ गिरी आकाशीय बिजली,एक महिला की मौत,3 घायल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*खेतिहर मजदूर कर रहे थे निंदाई अचानक बारिस के साथ गिरी आकाशीय बिजली,एक महिला की मौत,3 घायल*

 *खेतिहर मजदूर कर रहे थे निंदाई अचानक बारिस के साथ गिरी आकाशीय बिजली,एक महिला की मौत,3 घायल*



    सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

उरला थाना क्षेत्र के कन्हरा गांव में जिस समय खेतिहर मजदूर धान की निंदाई में व्यस्त थे उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई एवं महिला के पति सहित तीन लोग घायल हुए।

     उरला पुलिस थाना के निरीक्षक भगत बरेठ ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों किसानों के खेतों में धान की निंदाई चल रही है बालाराम नामक किंसान के खेत मे भी गांव के खेतिहर मजदूर निंदाई कर रहे थे कि अचानक बारिस के साथ आकाशीय बिजली गिरी ओर जहां बिजली गिरी वहां समीप में निंदाई कर रही साधबाई नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची वहां मृतका के पति रमेश जांगड़े सहित तीन मजदूर बिजली गिरने के बाद बेहोश हो गए थे जिन्हें बाद में होश आया गया।

   *,मृतका के परिजनो को मिलेगा मुआवजा*

   टीआई भगत बरेठ ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मृत महिला के परिजनो को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा मिलेगा 

 *गैस गोदाम के बाजू की है घटना*

   आकाशीय बिजली गिरने की घटना जहां हुई वहीं बाजू में एचपी गैस एजेंसी का गैस गोदाम भी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads