सिलतरा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत गांवो में थम नही रही विद्युत अव्यवस्था सांकरा में शाम से बन्द है विद्युत आपूर्ति,यह नजारा रोज शाम देखे जा सकते है क्षेत्र में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सिलतरा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत गांवो में थम नही रही विद्युत अव्यवस्था सांकरा में शाम से बन्द है विद्युत आपूर्ति,यह नजारा रोज शाम देखे जा सकते है क्षेत्र में

 सिलतरा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत गांवो में थम नही रही विद्युत अव्यवस्था सांकरा में शाम से बन्द है विद्युत आपूर्ति,यह नजारा रोज शाम देखे जा सकते है क्षेत्र में



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

सिलतरा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युत अव्यवस्था थमने का नाम नही ले रही ओधोगिक क्षेत्र के मुख्य बाजार सांकरा में शाम से विद्युत आपूर्ति ठप्प पडी है जिससे ग्रामीणो ओर व्यपारियो सभी को परेसानी हो रही है।

  *विश्वकर्मा जयंती की खरीदी बिक्री पर असर*

   सांकरा कहने को तो गांव है लेकिन यह ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा का मुख्य बाजार बन चुका है ओर इसी गांव में धरसीवां विधायक का कार्यालय भी मौजूद है बाबजूद इसके सर्वाधिक विद्युत अव्यवस्था इसी गांव में है आधे गांव में बिजली रहती है तो कभी आधे गांव में आपूर्ति ठप्प रहती है कभी रात रातभर तो कभी सुबह से बिजली आपूर्ति ठप्प होना अब आम बात हो चुकी है।

   ओधोगिक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से भक्तिभाव के साथ मनाई जाती है कल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती है मजदूर वर्ग फेक्ट्रियो के कर्मचारी आज खरीदी करने निकले हैं ऐंसे में विद्युत अव्यवस्था से खरीदी बिक्री पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

  *आधे गांव में बन्द है आपूर्ति*



  सांकरा में शाम से ही आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प पडी है ऐंसा पहली बार नही हुआ यह रोज रोज की आफत है दो घण्टे से अधिक होने के बाबजूद अब तक आधे सांकरा की बिजली आपूर्ति ठप्प होने से स्थानीय व्यापारी व ग्रामीण हलाकान हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads