बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु,डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र साहू प्रभारी,कलेक्टर ने जारी किया मोबाइल नंबर
बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु,डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र साहू प्रभारी,कलेक्टर ने जारी किया मोबाइल नंबर
गरियाबंद 14 सितंबर 2021/
ज़िले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 30 में जिला स्तर पर बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वर्तमान में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया है।बाढ़ एवं बचाव हेतु उनके मोबाइल नंबर 94252 81108 पर सम्पर्क किया जा सकता है । इसके अलावा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में समय-सारिणी के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत प्रतिमाह 10-10 दिवस के लिए तीन पालियों में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रवीण कुमार पोर्रे (मो.नं.- 6263718111, 7879842733) को बनाया गया है।
