*कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की*

 *कुरुद मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मगरलोड थाने का घेराव*


 






*कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की*





राजेन्द्र साहू/मगरलोड 

/कुरूद के भाजपा कार्यालय में एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा अनिधिकृत प्रवेश कर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर पर हमला करने के प्रयास करने केआरोप लगाते हुए जो काननू व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई उसके  विरोध में शुक्रवार को मगरलोड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये थाने का घेराव कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही का पत्र सौंपा।



इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने कहा यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने भाजपा के पार्टी बैठक में अनिधिकृत प्रवेश कर विधायक  अजय चंद्राकर पर हमला करना निंदनीय है । कांग्रेस सरकार गुंडे गर्दी पर उतर आई है।आने समय मे जनता इसकी मुह तोड़ जवाब देगा। पार्षद दुर्गा साहू ने  कहा विधायक पर हमला करना यानि पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करना है।जो अशोभनीय है। प्रदेश सरकार घर- घर में शराब बेचने का काम कर रही है जिसे राज्य में अशांति,असामाजिक तत्व बढ़ गई है।सरकार भोले भाले जनता को झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। 



इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू,महामंत्री यवन लाल साहू,रामायण सिन्हा,नप सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकमचंद साहू,वरिष्ठ पार्षद नरेश अग्रवाल, दुर्गा साहू, झमित सिन्हा,दिनेश साहू ,शांति देवांगन,मंत्री मिलन नेताम, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू,चित्रसेन प्रजापति,भगत मार्कण्डेय,भाजपा आरटीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य एकेश्वर यादव,अशोक साहू, धनजय साहू, राधेलाल सिन्हा, जीवराखन साहू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विक्की साहू,नेमू निषाद,महामंत्री घनश्याम साहू, मंत्री मुरली सिन्हा,उपाध्यक्ष शशिकांत ध्रुव,नारायण साहू, महेश सिन्हा, गुलशन साहू, अश्वनी साहू,झनेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, हेमप्रकाश, बिरेंद्र दीवान, हरी ध्रुव, आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads