- fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

 गरियाबंद। भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को किया। जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ मनाया और उन्हें सम्मानित किया, जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। डॉक्टरों  व कर्मचारियों का सम्मान किया। नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। 

        भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ से  प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद दिलाई जाएगी, कुछ दिनों पहले मूसलाधार बारिश के कारण अनेक लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें नगर पालिका के सहयोग से मंगल भवन में ठहराया गया है।

     भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनेटेके ने ग्राम भिलाई स्थित सियान सेवा सदन में वृद्ध जनों को साल श्रीफल से सम्मानित किया ।


     पूर्व सांसद श्री साहू ने कहा कि हाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का जन्मदिन है, इसलिए आप सबके बीच में उनका जन्मदिन मनाने आए हैं, मोदी जी ऐसे जनसेवक हैं, जिनके नेतृत्व में देश की तकदीर और तस्वीर बदल रही है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर केंद्र की सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एवम देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2001 से लगातार 20 वर्षो का कार्यकाल मोदी जी का पूरा होने जा रहा हैं। 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगो को प्राप्त होता हैं। प्रधानमंत्री के निरतर लोकप्रियता देश मे हैं। लोकतंत्र के राजनीतिक इतिहास में देश के नेतृत्व करने वाले पहले नेता नरेंद्र मोदी है, जिन्होंने भारत का नाम विश्व में रोशन किया है, केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब किसान मजदूर सभी लाभान्वित हो रहे है।


    जिला भाजपा अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है जिसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है।

     इस अवसर पर मुरलीधर सिन्हा, भागवत  हरित, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी, विजय टॉक, कुलदीप खरे, आसिफ मेमन, अनूप भोसले, राधेश्याम सोनवानी, दीनू सिन्हा, परस ठाकुर, प्रवीण यादव, वंश गोपाल सिन्हा, विनोद यादव, मनीष हरित, पहलाद ठाकुर, खोमन चंद्राकर, रामलाल कुलदीप, रमेश सिन्हा, सीमा जांगड़े, केशव साहू, नेहरू साहू, ईश्वर वर्मा, धनंजय नेताम, नरेंद्र पांडे, अश्वनी अवस्थी इत्यादि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads