*ब्लॉक कांग्रेशाध्यक्ष ने कहा एक किसान ही समझ सकता है किसानों का दर्द*
*सूखा पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद के ऐलान का स्वागत*
*ब्लॉक कांग्रेशाध्यक्ष ने कहा एक किसान ही समझ सकता है किसानों का दर्द*
सुरेन्द्र जैन/ धरसींवा
धरसीवां क्षेत्र के किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा सूखा पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि अपना खून पसीना बहाकर अनाज का उत्पादन करने वाले किसानों का दर्द एक किसान ही समझ सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के लिए समर्पित रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं एक किसान है यह छत्तीसगढ़ का शोभाग्य है कि हम किसानों को भूपेश बघेल के रूप में एक किसान मुख्यमंत्री मिला जिन्होंने शपथ लेते ही किसानों की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने की दिशा में बहुत कुछ किया।
श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सूखा प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद की घोषणा की है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपए के मान से मदद दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 1 सितंबर से पंजीयन कराने का भी आह्वान किया। वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडवानी कलाकार स्वर्गीय पुनाराम निषाद और नाचा गम्मत कलाकर स्वर्गीय मदन कुमार निषाद के जीवनी को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की । छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण मछुआ समाज की आराध्य बिलासा देवी के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रवींद्र चोबे ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है, इससे मत्स्य कृषकों और मछुआरों को किसानों के समान शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलने लगी है। किसानों के कृषि समान रियायती दर पर तथा मत्स्य कृषकों को बिजली एवं मछली पालन के लिए तालाबों एवं जलाशयों का पानी निशुल्क मिलेगा। दुर्गेश वर्मा ने समस्त किसान भाइयों की ओर से प्रदेश के मुखिया व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
