कर्मों का फल सदैव मिलता है -पंडित योगेश दुबे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कर्मों का फल सदैव मिलता है -पंडित योगेश दुबे

 कर्मों का फल सदैव मिलता है -पंडित योगेश दुबे



तेजस्वी/ छुरा :-

  नगर के नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल में श्री सिद्धिविनायक गजानन स्वामी विराजमान है । जिसके उपलक्ष्य में अंचल के मानस मर्मज्ञों द्वारा गजानन स्वामी के भजन कीर्तन के साथ ही रामचरितमानस का पाठ किया गया। सर्वप्रथम लंबोदर महाराज के जन्म की कथा गीत के माध्यम से बताया गया। सुंदरकांड के प्रसंग पर चर्चा करते हुए कथावाचक पंडित योगेश दुबे ने चौपाई के प्रत्येक शब्दों को बड़ी सुंदरता से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कर्मों का फल सदैव मिलता है और इसी जन्म में मिलता है। आगे कहा कि श्री राम जी ने उत्तम चरित्र का ऐसा मानक स्थापित किया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र बन गए, हमें उनके आदर्शों को अंगीकार करना चाहिए । साथी गीतकार व्याख्याकार संतराम कंवर ने अपनी वाणी और अलौकिक स्वर प्रतिभा से भावविभोर कर दिया, उन्होंने सरस गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि माता पिता के चरणों में स्वर्ग है, जो भी माता-पिता की सच्ची सेवा करता है, उसे अनंत तीर्थों का पुण्य मिलता है | श्री गणेश जी के गीतों के साथ भजन कीर्तन और जस गीत पर श्रोता झूमते हुए नजर आए । आयोजक नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल के संचालक ललित साहू, श्रीमती रामबाई सिन्हा, प्राचार्य संतोष निषाद, शिक्षक कृष्णेश यदु, श्रीमती शारदा सिन्हा द्वारा मानस के अमृत धारा में रसपान कराने वाले मानस मर्मज्ञ हीरालाल यादव, चेतन कंवर, डुमेश्वर साहू, संतराम कंवर, पंडित योगेश दुबे, राहुल नामदेव, पुखराज ठाकुर, केशव साहू, घनेन्द्र सिन्हा, प्रवीण सिन्हा का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस आयोजन में शंकर यदु, अर्जुन धनंजय सिन्हा, ललित साहू, देवनारायण यदु, हीरालाल साहू, श्रीमती दामिनी सिन्हा, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, गुंजन, घनिष्ठा, योगिता का विशेष योगदान रहा |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads