*प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के परिजनां को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने की स्वीकृत*
*प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के परिजनां को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने की स्वीकृत*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
04 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी तहसील के ग्राम बोरिदखुर्द निवासी श्री महेन्द्र कुमार की सांप के काटने से 15 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनकी पत्नी श्रीमती डामिन बाई साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम पावद्वार के श्री भोजराम देवांगन की चार अप्रैल 2021 को तालाब में डूबने की वजह से मृत्यु हो गई। फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती पंचबाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है।
