खरोरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन मनाया गया दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की रही उपस्थित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खरोरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन मनाया गया दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की रही उपस्थित

   खरोरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन मनाया गया  दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की रही उपस्थित 



भरत कुम्भकार/खरोरा

खरोरा मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर खरोरा भाजपा मंडल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य  शिविर का आयोजन किया गया,इस अवसर पर अनुसुचित जाति  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  भाजपा नेता नंद कुमार साय की मुख्य आतिथ्य में व पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू,पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन केक काट कर  मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  देश विकास  और गरीबों के लिए योगदान उनके  दिलाते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए सारी योजनाएं गरीब, गरीबों,और किसानो के लिये  हितकारी है वही स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना सहित केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाएं सभी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे आम लोगों को मिलने की बात कही ।

 नंद कुमार साय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे महानतम नेता बताते हुए जन्म बधाई दी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष  अनिमेष कश्यप पूर्व विधायक धरसीवा देवजी भाई पटेल उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads