नवापारा में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्नअल्प वृष्टि के चलते खरीफ फसल को हुआ काफ़ी नुकसान, सूखा घोषित कर किसानों को अविलम्ब राहत प्रदान करें सरकार चार मंडल सहित सभी प्रकोष्ठो के शीर्ष पदाधिकारी व कार्यकर्तागण हुए उपस्थित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवापारा में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्नअल्प वृष्टि के चलते खरीफ फसल को हुआ काफ़ी नुकसान, सूखा घोषित कर किसानों को अविलम्ब राहत प्रदान करें सरकार चार मंडल सहित सभी प्रकोष्ठो के शीर्ष पदाधिकारी व कार्यकर्तागण हुए उपस्थित

 नवापारा में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्नअल्प वृष्टि के चलते खरीफ फसल को हुआ काफ़ी नुकसान, सूखा घोषित कर किसानों को अविलम्ब राहत प्रदान करें सरकार चार मंडल सहित सभी प्रकोष्ठो के शीर्ष पदाधिकारी व कार्यकर्तागण हुए उपस्थित



नवापारा नगर

 प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल व मोर्चा के रायपुर जिला अध्यक्ष अनिल नायक के आह्वान पर स्थानीय नवापारा भाजपा व किसान मोर्चा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.





 


जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, संघठन प्रभारी प्रहलाद रजक, श्रीराम पंजवानी, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव उपस्थित थे. उक्त धरना प्रदर्शन का आयोजन पुरे प्रदेश में अल्प वृष्टि होने के चलते इस खरीफ फसल को सूखा घोषित कर किसानों को अविलम्ब राहत प्रदान करने को लेकर था. प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहाकि कम बारिश होने के चलते धान, कोदो, मक्का, अरहर, सोयाबीन सहित फलदार पौधे व सब्जियों को काफ़ी नुकसान पहुंचा है. किसानों को जैसी फसल की उम्मीद थीं, वो अब ख़त्म हो चुकी है क्योंकि कम बारिश, और किट प्रकोपों के चलते फसल बर्बाद हो चूका है. इस दौरान धरना प्रदर्शन पश्चात इस मामले पर त्वरित कार्यवाही के लिए किसान मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने वालो में नवापारा भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनीष देवांगन, महामंत्री शोभाराम साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, चंपारण मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण साहू, अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नवापारा किसान मोर्चा के महामंत्री कैलाश तिवारी, मंत्री पंकज देवांगन, भाजपा मंडल नवापारा उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, दुकालू चक्रधारी, महामंत्री नवल साहू, आईटीसेल प्रमुख किशन साहू, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष हितेश मण्डाई, महिला मोर्चा नवापारा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा से रेशम सिंह हुंदल, इम्मू सोलंकी, अजीत चौधरी, चंद्रकुमार पाटिल, परदेशी राम साहू, बॉबी चावला, संजय साहू, आसाराम साहू, धीरज साहू, नरेंद्र साहू, हर्षा कंसारी, गुड्डी कंसारी, अनिल अग्रवाल, गोवर्धन, उमेश सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा,अप्ल्संख्यक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads