*गृह ग्राम टेकारी में विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गृह ग्राम टेकारी में विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान*

 *नारी शक्ति के कल्याण में अग्रणी है राज्य की भूपेश सरकार,जिले में घटा कुपोषण का प्रतिशत*



  *गृह ग्राम टेकारी में विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान*

      सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा के गृह ग्राम टेकारी में महिलाओं का सम्मान समारोह  आयोजित किया गया जिसमें विधायक श्रीमति शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति के कल्याण में राज्य सरकार अग्रणी है साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण के प्रतिशत में भी बहुत कमी आई है।




    महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित महिला जागृति सह जागरूकता शिविर में विधायक श्रीमती शर्मा ने आगे कहा कि आज महिलाएं धरती से लेकर आसमान, सुरक्षा से लेकर न्याय करने, बच्चों की चोट पर मरहम लगाने से लेकर बड़ी-बड़ी सर्जरी करने, घर से लेकर कंपनी और देश की सत्ता संभालने तक  हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। आज नारी नारी से नारायणी बनने तक की यात्रा कर हर क्षेत्र में  मजबूती से खड़ी है उन्होंने महिला शक्ति को कहा ऐंसी महान नारी शक्ति को वह नमन करती हैं।



   कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया उन्होंने महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही शासकीय योजनाओं पर प्रकाश डाला इस दौरान गांव की बालिकाओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष,ग्राम पंचायत सरपंच उपसरपंच पँच महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी ओर बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया अंत मे विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनका सम्मान किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads