*वाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,महिला की मौत,ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू की घटना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*वाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,महिला की मौत,ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू की घटना*

 *वाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,महिला की मौत,ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू की घटना*



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

  मजदूर नगर उरला निवासी एक महिला को वाइक में बिठाकर ले जा रहे फेक्ट्री के सुपरवाइजर की वाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

   जानकारी के मुताबिक वाइक चालक सागर कुर्रे पिता राजेन्द्र कुर्रे उम्र 27 साल उरला ओधोगिक क्षेत्र के सरोरा रायपुर स्थित गिरजा फेरोलायज  में सुपरवाइजर का काम करता है वह अपनी वाइक क्रमांक सीजी 06 जीएम 7116 में पीछे बिठाकर मजदूर नगर सरोरा निवासी निवासी 30 वर्षीय महिला रानी निशाद को लेकर ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में मारुति फेक्ट्री के सामने से गुजर रहा था तभी ट्रक क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6793 ने उनकी वाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि चालक को मामूली चोटें आई सूचना मिलते ही टाइगर टू धरसीवां में तैनात पुलिस कर्मी कपिल चंद्रवंशी ओर धन्नू साहूँ मौके पर पहुचे उन्होंने गंभीर रुप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां पहुचाया जहां उसकी मौत हो गई।

   वाइक चालक फेक्ट्री के सुपरवाइजर सागर कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह महिला को उसके मामा के घर पहुचाने सिमगा लेकर जा रहा था था हालांकि जहां दुर्घटना हुई वो मार्ग उरला सरोरा से नही आता तो आख़िर उल्टा फेस टू में क्यों गया ये जांच का विषय है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads