भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय को सौंपा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय को सौंपा

भाजपा  किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय  को सौंपा



 गरियाबंद

भाजपा ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  किशोर यदू ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आसिफ मेमन, मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पक देवांगन, भरत सोनी, रामानंद देवांगन इत्यादि मौजूद थे।

             ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश सदैव किसानों के हित के लिए काम करती है। भाजपा किसान मोर्चा का उद्देश्य "समृद्ध राष्ट्र, खुशहाल किसान" बनाना है।  विगत ढाई वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद-बीज तक की व धान खरीदी के समय बारदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है और राज्य सरकार ने अब तो बिजली की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी दुःखद और चिंताजनक है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए  6 बिंदुओं की मांग को पूर्ण किया जाए।

प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदाय करे, अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए, स्थायी पम्प कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करे, सोसाइटीयों में खाद की नियमित आवक बनी रहे, व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे, नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करें व बारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें,

 इन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए राज्य सरकार को निर्देशित करें, ताकि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads