मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं के कायल हो रहे ग्रामीण थाम रहे कांग्रेस का दामन-अनिता शर्मा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं के कायल हो रहे ग्रामीण थाम रहे कांग्रेस का दामन-अनिता शर्मा
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
गरीब मजदूर किसान ही नही अपितु मूक प्राणियों ओर गौधन की रक्षार्थ चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कायल होकर अब ग्रामीण भी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।
यह बात धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कही वह बुधवार को अपने क्षेत्र के मूरा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी इस दौरान बड़ी संख्या ग्रामीणों कांग्रेस में शामिल हुए
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया और क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए सभी ग्रामीणों का गमछा पहनाकर स्वागत किया
विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर यहां के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया जिसमें मैं सभी का स्वागत करती हूं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं और आशा करती हूं कि आगे पार्टी को अपनी नई ऊर्जा के साथ नए मुकाम तक पहुंचाएंगे इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला रायपुर ग्रामीण उधोराम वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ब्लाक अध्यक्ष खरोरा सौरभ विश्व नाथ मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सतीश मिश्रा मंडल दास गिलहरे, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरोजिनी वर्मा ,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस बबलू भाटिया, महासचिव युवा कांग्रेस धरसींवा खूबी डहरिया, जनपद सदस्य कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, सरपंच ग्राम पंचायत मुरा नूतन ध्रुव, इंटक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रेशम वर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शशांक चंद्राकर, मीडिया प्रभारी धरसींवा डागेश्वर जोशी, सुमीत मार्कण्डेय, कमल बांधे, संजय वर्मा, तुलाराम यादव, निर्मल पाल, सहित सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्त्ता महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल इत्यादि प्रकोष्ठ के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
और प्रमुख रूप ये शामिल हुए रोशन लाल नायक, मिथुन निर्मलकर ,कौशल वर्मा, रोशन लाल यादव ,सुखदेव वर्मा, सोनू राम वर्मा, लीलाधर वर्मा, वसंत यादव, अनिल निषाद, बलराम यादव, नरसिंह यादव, लिली टंडन, सरिता जांगड़े, नीरा पूर्णिमा बंजारे, सावित्री रात्रे, शीतल बघेल, अंजनी, अमित उइके, मनोज ,विजय कुमार ,पंकज, दीपक ,कल्लू डहरिया, संजय वर्मा नेतराम राजेंद्र नायक, दिनेश नायक, पुनाराम यादव, विष्णु वर्मा, गेंद राम वर्मा ,वीरेंद्र यादव, मोहित वर्मा ,सुखराम यादव ,राजेंद्र साहू, राम प्रसाद विश्वकर्मा, मंतूराम साहू, दौलत पाल, समेत सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस हाथ थामा ।