आंचलिक खबर
ग्राम बरबाहरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021
Edit
ग्राम बरबाहरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
गरियाबंद
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बरबाहरा में जिला स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया।इस प्रतियोगीता में गरियाबंद जिला के ग्रामीण स्तर के लगभग 32 टीमो ने भाग लिया । वही इसका शुभारंभ ग्राम बरबाहरा के बैसाखुराम पटेल ,गणेश पटेल ,परिक्षेत्र अधिकारी अशोक भट्ट ,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गा दीक्षित के हाथों किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 5 हजार रुपया ,द्वितिय 3 हजार और तीसरा इनाम 2 हजार और तीनों इनाम के साथ सील्ड प्रदान किया जायेगा।वही इस प्रतियोगिता का समापन रविवार के देर रात तक किया जाना है ,कार्यक्रम में रेफरी के रूप में शिक्षक संजू साहू और मुन्ना साहू को रखा गया है । कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का सहयोग रहा।
Previous article
Next article