कूँरा में नाबालिग पर चाकू से कातिलाना हमला,हालत गंभीर
कूँरा में नाबालिग पर चाकू से कातिलाना हमला,हालत गंभीर
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
धरसीवां के कूँरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में कुछ आदतन अपराधियों ने एक नाबालिग पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया गंभीरावस्था में नाबालिग को रायपुर उपचारार्थ भेजा गया है।
घटना के संबन्ध में टीआई से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल रिसिब न करने के कारण उनसे बात नही हो सकी सूत्रों के मुताबिक घटना देर शाम कूँरा के वार्ड पन्द्रह स्थित स्वामी आत्मानन्द स्कूल के समीप की है यहां कुछ आपराधिक किस्म के लड़को ने नाबालिग के पेट मे चाकू से कातिलाना हमला किया और फरार हो गए।
*नशाखोरी से बढ़ रहे अपराध*
कूँरा सहित आसपास के सांकरा सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र मे हो रही चोरी लूट मारपीट चाकूबाजी की इन घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण है नशाखोरी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में देशी आंग्रेजी शराब के अलावा नशीली गोलियों,गांजा सुलोशन आदि तरह तरह के नशीले पदार्थो के सेवन का चलन तेजी से बढ़ा है एक तरफ़ बढ़ती तो रोजगार के पर्याप्त साधन का न होना दूसरी तरफ नशाखोरी की बुरी लत लगना अब जेब से उधार होकर भी नशाखोरी करें तो कैंसे करें बस भावी पीढ़ी भी इस लत में अपनी नशे की खबाहिश पूरी करने चोरी लूट चाकूबाजी की घटनाओ को अंजाम देते हैं और फिर नशाखोरी करते हैं अपराधों पर अंकुश तभी संभव है जब नशाखोरी पर अंकुश लगे।