आंचलिक खबरे
आँचलिक खबरे
छुरा अंचल में हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021
Edit
छुरा अंचल में हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
तेजस्वी यादव/ छुरा
छुरा अंचल में हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी अभी खैरझिटी, नहर पार करके कोरासी ओनवा करकरा के तरफ आ रहा है।आस पास के गांवों में वन विभाग द्वारा ग्राम कोतवाल के माध्यम से मुनियादी करवाया जा रहा हैं।सुबह से छुरा-फिंगेश्वर,छुरा - राजिम एवम जतमई गड़ मुख्यमार्ग में आवाजाही पर कुछ समय विराम सा लगा रहा खदमा ,कोरासी ,ओनवा ,करकरा के लोगो को सतर्क किया जा रहा था।
Previous article
Next article