विभागीय समीक्षा बैठक में पहुंचे संस्था प्रमुख एवं समन्वयक गण
विभागीय समीक्षा बैठक में पहुंचे संस्था प्रमुख एवं समन्वयक गण
आरंग
/ वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल उमरिया में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती डीआर जांगड़े के नेतृत्व में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में आरंग ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के सभी संस्था प्रमुख एवं 48 संकुल के संकुल समन्वयक गण तथा शिक्षक उपस्थित हुए इस अवसर पर बी ई ओ जांगड़े मैडम ने बेसलाइन आकलन, पढ़ाई तोहर द्वार 0.2, एन ए एस के अंतर्गत मॉक टेस्ट ,छात्रवृत्ति गणवेश वितरण, बच्चों की उपस्थिति आदि विभागीय योजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए समीक्षा की तथा कहा कि उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करने में कोताही ना बरतें साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि समस्याएं हैं तो समाधान भी है पर विभाग की जानकारी में अवश्य लाएं । बैठक में उपस्थित सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक एवं दिनेश शर्मा ने सभी संस्था प्रमुख एवं समन्वयक गणों को अपनी बात रखने का अवसर दिया तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया बैठक में उपस्थित सिगनेचर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सौम्या रघुवीर ने अपने वक्तव्य में नैतिक शिक्षा पर जोर दिया, संचालन शिक्षक अरविंद कुमार वैष्णव के द्वारा किया गया।
बैठक में प्रधान पाठक एवं सीएसी गण नरसिंह दास मानिकपुरी, अशोक साहू, विनोद चंद्राकर, भारत भूषण वर्मा,भूखन चंद्राकर, शीला गुरु गोस्वामी, लक्ष्मण प्रसाद पनिका, रेख राम ध्रुव एवं प्रहलाद शर्मा ,ओंकार प्रसाद वर्मा, हरीश दीवान ,सुरेंद्र चंद्र सेन ,नूतन मांडले ,प्रफुल्ल मांझी, मनोज मुछावर, अनिल चतुर्वेदी, लखमेंदर सिंह बौद्ध, नेतराम जोशी, अमित अग्रवाल, दीपक दुबे, धनंजय साहू ,पुराणिक राम साहू, बुद्धेश्वर चेलक, शिव कुमार गायकवाड, पुराणिक राम मन हरे, रेखा राम ध्रुव, रोशन चंद्राकर ,सुनील पटेल,होरीलाल पटेल,गिरिजा शंकर अग्रवाल, आदि सहित लगभग 400 से भी अधिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।