भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के छात्रों ने ग्राम माठ में परिभ्रमण कर ग्राम पंचायत के गोठान का किया अवलोकन
भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के छात्रों ने ग्राम माठ में परिभ्रमण कर ग्राम पंचायत के गोठान का किया अवलोकन
भरत कुम्भकार/खरोरा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र छात्राओं को अनुभव आधारित सीखने पर बल दिया गया है।इसी कड़ी में आज भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के प्राचार्य रजनी मिंज के निर्देशन में व्याख्याता पुरषोत्तम देवांगन तथा सुनीता सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के गोद ग्राम माठ में परिभ्रमण कर ग्राम पंचायत के गोठान का अवलोकन सरपंच सुरेंद्र गेन्द्रे के साथ किया।सरपंच ने विस्तार से गोठान में बन रहे वर्मी कम्पोस्ट व सुपर कंपोस्ट के बनाने की विधि को सीखा।उनकी उपयोगिता ,लागत व विक्रय उपरांत लाभ के बारे में जिज्ञासा को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शांत किया।पश्चात कारपेंटर कामता वर्मा से भी कारपेंटरी के विविध विधाओं से रूबरू हो कर सतत सीखने के लिये छात्र छात्रा तैयार दिखे।