*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा*

 *आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’अमृत महोत्सव’ के तहत*



*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। धमतरी जिले में इसके तहत आज से आगामी 30 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत आज जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियां के पैतृक ग्राम में तिरंगा यात्रा एवं मशाल रैली से की गई। धमतरी जिले में स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के पैतृक गांव कण्डेल (धमतरी) सहित पंडित सुंदरलाल शर्मा के पैतृक गृह गांव चन्द्रसूर के निकट ग्राम बुड़ेनी (मगरलोड) में तिरंगा यात्रा निकालकर उनके कार्यों का स्मरण किया गया। इसी कड़ी में हसदा में तिरंगा यात्रा निकालकर खिसोरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद साहू, श्री माधव पटेल, श्री थानूराम बंछोर, श्री अलख राम पटेल और श्री देवनाथ पटेल के योगदान का भी स्मरण किया गया। इस दौरान रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, स्वयंसेवी संगठन के सदस्य सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। 




              गौरतलब है कि अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार 26 अक्टूबर को ’हमर धरोहर हमर गौरव/पुरखा के सुरता’ थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल तिरंगा स्लोगन सहित विचार गोष्ठी, संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही 75 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों से विचार साझा किए जाएंगे। इसके अलावा हर विकासखण्ड से हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों के दस-दस विद्यार्थियों द्वारा ’मेरा गांव-मेरा धरोहर’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा। 





इसके तहत पिछले 75 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विज्ञान, खेल, साहित्य, कला के क्षेत्र में देश/राज्य/क्षेत्रीय उपलब्धियों पर चित्रकारी की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने गांव के विकास की टाइमलाइन तैयार कर दस्तावेजीकरण (प्रारूप-अ) कार्य ’मेरा गांव-मेरा धरोहर’ के तहत किया जाएग।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads