खरोरा थाना अंतर्गत आने वाले 103 गाँवो के कोटवारों का थाना में अधिकारियो की उपस्थिति में अनेको विषयो पर चर्चा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खरोरा थाना अंतर्गत आने वाले 103 गाँवो के कोटवारों का थाना में अधिकारियो की उपस्थिति में अनेको विषयो पर चर्चा

 खरोरा थाना अंतर्गत आने वाले 103 गाँवो के कोटवारों का थाना में अधिकारियो की उपस्थिति में  अनेको विषयो पर चर्चा 



भरत कुम्भकार/खरोरा,,

खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम  कोटवारो  की बैठक  लेकर शांति व्यवस्था एंव कोटवारों  की ग्रामीण व्यवस्था मे भूमिका भागेदारी  पर चर्चा  किया।

जानकारी  अनुसार  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार  खरोरा थाना अंतर्गत आने वाले 103 गाँवो के कोटवारों को थाना में बुलाकर अनेको विषयो में चर्चा की गई । वही गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी, गांव में होंने वाले किसी भी विवाद की तुरंत जानकारी देना , गांव में किसी भी प्रकार से होने वाले गैरकानूनी कार्य की जानकारी, किरायेदारों की जानकारी, बढ़ते साइबर क्राइम की जानकारी, देने समेत अनेक विषयों पर चर्चा की गई चर्चा  उपरांत सभी कोटवारों का सम्मान किया गया व विशेषकर भैसा कोटवार, मांदाडीह, कोसरंगी व अडसेना कोटवार को हमेशा गांव में सजग रहने, अनुशाशन में रहने के लिए सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर खरोरा तहसीलदार रीमा मरकाम, थाना प्रभारी रमेश मरकाम मौजूद , जिन्होंने भी उचित दिशानिर्देश  दिया गया । इस अवसर पर बैठक मे उपस्थित  गांव  कोटवारो  ने  कहा कि हमे पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल साहब  के निर्देशन  मे तहसीलदार  खरोरा,थाना प्रभारी  से जवाबदारी  मिला है उसे बखुबी  निभायेंगे  ये अच्छा पहल है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads