पाण्डुका में उत्साह से मनाया गया एनसीसी दिवस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पाण्डुका में उत्साह से मनाया गया एनसीसी दिवस

 पाण्डुका में उत्साह से मनाया गया  एनसीसी दिवस



राजिम

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में  एनसीसी दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के एनसीसी छात्र सैनिकों द्वारा अद्भुत मार्च पास्ट किया गया एवं संस्था के प्राचार्य श्री वाईआर साहू एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री आर के दीवान तथा रिजवान खान ने परेड की सलामी ली एवं इस अवसर पर संस्था स्तर पर एनसीसी छात्रों के मध्य एनसीसी के संबंध में निबंध एवं कविता प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें एनसीसी के छात्र  सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य प्राचार्य ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं हम किस प्रकार से अनुशासित रह सकते हैं एवं देश की सेवा तथा सेना में जाने के लिए एनसीसी हमें कैसे प्रेरित करता है इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी वहीं संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री आर के दीवान ने छात्र सैनिकों द्वारा हर वर्ष किए गए वृक्षारोपण से जो वृक्ष तैयार होते हैं वह हमें कैसे शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं इसके लिए उन्होंने छात्र सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहें समाज सेवा करते रहें एवं अपने चारों तरफ वातावरण को शुद्ध करते रहे! इस अवसर पर इन कैन बे छात्र सैनिकों ने मार्च पास्ट किया एवं संस्था संस्था के प्राचार्य वरिष्ठ व्याख्याता तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे इस अवसर की जानकारी संस्था के एनसीसी अधिकारी श्री पी एल वर्मा ने दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads