भैसामुडा में किया कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन...... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भैसामुडा में किया कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन......

 भैसामुडा में किया कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन......



तेजस्वी यादव/छुरा - 

भैसामुडा में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथि बतौर श्री मती केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, श्री मती तोकेशवरी माझी जनपद पंचायत छुरा, विशेष अतिथि श्री मती बसंती कंवर सरपंच भैसामुडा, श्री संतराम नेताम, थनेश्वर कंवर जनपद सदस्य छुरा , योगेश्वर यादव,मोहन कवर,भीखम ठाकुर ग्राम पटेल,फेकून साहू रहे । 







ग्राम वासियों द्वारा अतिथियों का बाजे गाजे के साथ फ़ूल मालाओं एवं रावत नाच के साथ स्वागत किया गया। श्रीमति केसरी धु्व ने अपने उदबोधन में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हमारे संस्कृति और परंपरा की पहचान है । हमारे पूर्वज आदि काल से कार्तिक पूर्णिमा मनाते आ रहे हैं । जिसे हमें छोड़ना नहीं है । इससेे गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है। कार्यक्रम में लफदी का अखाड़ा दल का प्रदर्शन अच्छा रहा ।जिसे देखने आस पास के दर्शक भारी संख्या में ग्रामीणजन महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads