ग्राम पंचायत चरौदा के कमारपारा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम पंचायत चरौदा के कमारपारा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन

 ग्राम पंचायत चरौदा के कमारपारा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन



तेजस्वी यादव/छुरा-

 देव उठनी, तुलसी विवाह के अवसर पर ग्राम पंचायत चरौदा के कमारपारा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व अध्यक्षता श्री मती शांति बाई नागेश जनपद सदस्य विशेष अतिथि श्री लच्छन नेताम सरपंच चरौदा, श्री सुन्दर ठाकुर सरपंच पटपरपाली , श्री चेतन ठाकुर सरपंच बिरनी बाहरा श्री सैजू जेकब श्री होमेश्वर ठाकुर जी गौठान समिति अध्यक्ष, ग्राम पटेल और ग्राम वासी महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे। 



श्रीमति केसरी धु्व ने कहा कि तुलसी विवाह के दिन से मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह का दौर शुरू हो जाता है। तुलसी का नाम पहले वृन्दा थी वृन्दा महासति थी अपने सतित्व के बल में भगवान् को पत्थर बना दिया था । वृन्दा के सति होने पर उनके राख से एक पौधा उत्पन्न हुआ जिसका विष्णु भगवान ने तुलसी नाम रखा । इसी दिन से हम देव उठनी, तुलसी विवाह  त्यौहार मनाते आ रहे हैं। आभार प्रदर्शन श्री होमेश्वर ठाकुर ने किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads