फेक्ट्री की भट्टी ब्लॉस्ट होने से दो श्रमिको की मौत,टीआई ने कहा जांच उपरांत दोषियों पर होगी कार्यवाही* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

फेक्ट्री की भट्टी ब्लॉस्ट होने से दो श्रमिको की मौत,टीआई ने कहा जांच उपरांत दोषियों पर होगी कार्यवाही*

फेक्ट्री की भट्टी ब्लॉस्ट होने से दो श्रमिको की मौत,टीआई ने कहा जांच उपरांत दोषियों पर होगी कार्यवाही*



   सुरेन्द्र जैन / सांकरा निको धरसीवां

   रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरसीवां के समीप स्थित फार्च्यून मेटालिक लिमिटेड नामक फेक्ट्री में भट्टी में ब्लास्ट होने से दो श्रमिको की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है टीआई के के बाजपेयी ने कहा कि जांच की जा रही है जांच उपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।

     जानकारी के मुताबिक मृतक भूपेंद्र पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी बिहार प्रांत एवं मृतक कपिल कुशवाह उम्र 40 निवासी रीवा एमपी दोनो  बीती रात फर्नेश भट्टी के नीचे नाइट ड्यूटी में काम कर रहे थे तभी अचानक देर रात भट्टी में ब्लास्ट होने से गर्म लोहा उनके ऊपर गिरा जिससे वह बुरी तरह झुलस गए उन्हके रायपुर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



    घटना की सूचना मिलते ही टीआई के के बाजपेयी मौके पर पहुचे ओर घटनास्थल का मुआयना किया टीआई बाजपेयी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है घटना कैंसे हुई किनकी लापरवाही है कौन दोषी हैं जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

   *मृतकों के परिजन पहुचे*

  घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी सुबह फेक्ट्री पहुच गए थे परिवार जनों ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा परिवार को पेंशन की अपनी मांग रखी प्रबंधन से उचित मुआवजा को लेकर समाचार लिखे जाने तक उनकी चर्चा जारी थी।

*परिजनों को तेरह तेरह लाख का मुआवजा*

 अन्तिम सँस्कार के लिए दी पचास पचास हजार की नगद सहायता

   इस संबन्ध में कंपनी प्रबंधन और मृतकों के परिवार जनों के बीच हुई बातचीत में कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिवारजनों को तेरह तेरह लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की साथ ही तात्कालिक रूप से अंतिम संस्कार हेतु पचास पचास हजार की नगद सहायता राशि प्रदान की है कंपनी के जीएम तंबोली ने बताया कि तेरह तेरह लाख की मुआवजा  राशि चेक द्वारा उनके परिजनो को दी जाएगी इसके अलावा भी कंपनी से जो बनेगा मृतकों के परिजनो को करेंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads