सृष्टि में माता का सर्वोच्च स्थान : पं. आचार्य चंदन प्रसादजी शर्मा
सृष्टि में माता का सर्वोच्च स्थान : पं. आचार्य चंदन प्रसादजी शर्मा
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
मां बंजारी धाम खपरी मढ़ी में चल रही श्री मद देवी भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कथा वाचक आचार्य श्री चंदन प्रसाद शर्मा जी ने कहा कि सृष्टि में माता का सर्वोच्च स्थान है।
मां जगत जननी माता के अनेक रूपों को उन्होंने कथा में सुनाते हुए कहा की जब दैत्य महिषासुर ने आतंक मचाया तब देवताओं की पुकार सुनकर भगवती ने मां दुर्गा का रूप धारण कर लिया और महिषासुर का वध किया तब परमात्मा ने नारी को शक्ति स्वरूपिणी कहा। वह नारी जिसके गर्भ में संपूर्ण सृष्टि के सृजन का बीज बोया जाता है। जो जननी है, वह पूजनीय है। भारतीय समाज में नारी एक गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित है।
क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेन्द शर्मा परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा में उन्होंने आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में है क्षेत्रवासी आकर भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं। यह कथा 22 नबंवर से शुरू हुई है जो 30 नवंबर तक रोज दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी भक्तजनों के लिए प्रतिदिन भोग भंडारा का भी आयोजन चल रहा है।
शनिवार को भागवत कथा में प्रमुख रूप से मनवा कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर निषाद, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य ललिता कृष्ण वर्मा , जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा, धरसीवां सरपंच संघ के अध्यक्ष अरुण शुक्ला सहित मंदिर समिति सदस्य खपरी ग्राम सेवा समिति सहित इस अवसर में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामवासी श्रद्धालुगण ने धर्म लाभ अर्जित किया।