*बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत स्कुली छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत स्कुली छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ*

 *बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत स्कुली छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ*



राजिम

 धर्म नगरी राजिम के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत स्कुली छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान नगर के पंडित रामबिशाल पाण्डेय शा उ मा विद्यालय के व्याख्याता व एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के मार्गदर्शन एवं संयोजन में किया जा रहा है । 





इस आयोजन को क्रमश:नगर पंचायत राजिम के विभिन्न विद्यालयों में संपन्न किया जायेगा और इसी तारतम्य में कन्या उ मा वि में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि के आसंदी से पदमा दूबे जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जिला गरियाबंद व अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति ने कराते के लिए मेडल प्राप्त प्रतिभागियों जिनमें खुशबू साहू गोल्ड मेडल, भूमि साहू गोल्ड मेडल, चेस्त देवांगन सिल्वर मेडल,प्राची साहू ब्रोंज मेडल को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु कराते का प्रशिक्षण आवश्यक रुप से लेना चाहिए  एवं विद्यालय ही नही अपितु नगर क्षेत्र एवं जिले की हर बेटी को आत्मरक्षा के लिए कराते सीखना चाहिए।अभियान के आयोजक व्याख्याता व एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए महिला एवं बाल संरक्षण के लिए आत्मरक्षा के गुर एवं मार्शल आर्ट्स सभी बालक बालिकाओं एवं सभी उम्र के लोगों को सीखना चाहिए। विशेष अतिथी के रुप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा ने इस अभियान की प्रशंसा की और बधाई दी । इसके बाद प्रशिक्षक संपाई ब्लेक बेल्ट जितेन्द्र कुमार नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट किक बॉक्सिंग स्टेट गोल्डमेडलिस्ट एवं खेल व योग प्रशिक्षक एवं उनकी टीम द्वारा कराते का प्रदर्शन किया तत्पश्चात छात्राओं का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ व कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य के एस कंवर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शाला विकास व प्रबंधन समिति के सदस्य गायत्री साहू, मंजू निषाद, सरिता यदु,के अलावा व्याख्याता के के यदु,  किरीट निर्मलकर, उमेश राठौर, मनीष शर्मा, नरेंद्र साहू, अशोक खूंटियारे, बी एस कोर्राम,सुमंत ध्रुव , एच एल गिलहरे, भूपेंद्र साहू , के आर साहू, किरण शर्मा ,चेमीन साहू प्रगति दुबे ,लक्ष्मी दत्ता ,योगेश पटेल, एन  के साव ,रंजना मानस एवं प्रांजली गुप्ता उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads