ग्राम प्रमुखों ने लिए अनेक निर्णय व 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग
ग्राम प्रमुखों ने लिए अनेक निर्णय व 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग
आरंग/अभनपुर
ग्राम तामासिवनी में 10 गांव के किसान प्रमुखों ने बैठक कर निर्णय लिया कि इस वर्ष रबी फसल हेतु गंगरेल बांध से किसी भी गाव को पानी ना दिया जावे क्योंकि कुछ प्रतिशत किसानों को ही फायदा मिल पाता है और 90% किसानों को इस वर्ष अवर्षा तथा पानी की कमी का सामना करना पड़ा था वैसे भी ग्रीष्मकालीन धान का कीमत भी नहीं मिल पाता तथा लेट से पानी भी मिलता है इसलिए पूरे क्षेत्र के किसानों के हित में ग्रीष्मकालीन पानी बिल्कुल ही ना दिया जावे तथा सभी किसानों ने स्थानीय स्तर पर उतेरा एवं रवि फसल बोने का निर्णय लिया है इसके लिए शासन अधिक से अधिक मात्रा में चना मसूर सरसों अलसी के बीच तत्काल उपलब्ध कराएं
खरीफ उतेरा फसल के रक्षा के लिए सभी गांव के किसान अपने अपने स्तर पर मवेशी की चढ़ाई तथा रखवाली का प्रबंध करें तथा बाहरी पशु के लिए गौठान का पूरा उपयोग करें ताकि एक दूसरे के गांव में जाकर फसलों के नुकसान ना कर सके
10 गांव के प्रमुखों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि धान खरीदी 15 नवंबर से चालू किया जावे सरकार द्वारा निर्णय में कोताही बरतने पर आगामी 6 तारीख को आरंग में सभी गांव के किसानों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जावे
बैठक में किसान नेता पारसनाथ साहू भिलाई गिरधारी साहू पुरुषोत्तम दीवार उत्तम रामशरण रामाधार भिलाई मोहन साहू विष्णु साहू हेमलाल जांगड़े दिलीप साहू सुखेन सिन्हा जगत साहू तामासिवनी कुसुम राम साहू मोखेतरा नीलू साहू खपरी श्रवण साहू , पवन साहू तोरला लोचन साहू प्रेम लाल साहू सहित अनेक ग्राम के प्रमुख उपस्थित थे।