*भाजपा महिला मोर्चा ने कहा क्या यही है महिला सशक्तिकरण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भाजपा महिला मोर्चा ने कहा क्या यही है महिला सशक्तिकरण*

 *रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला स्व सहायता समूह से छीनना प्रदेश सरकार की असंवेदनशील रवैया को दर्शाता है ---- भाजपा*



*भाजपा महिला मोर्चा ने कहा क्या यही है महिला सशक्तिकरण*


रायपुर

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल ने  रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य महिला स्व सहायता समूह से छीन कर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को दिए जाने के प्रदेश सरकार के लिए निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति इतना संवेदनशील है साबित हो गया है। भाजपा नेत्री द्वय ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार विभिन्न योजनाएं लागू करके देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों को छीनकर अन्य विभागों को दे रही है।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल ने प्रदेश सरकार की इस निर्णय को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तबसे केंद्र द्वारा संचालित की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है। भाजपा नेताओं ने महिला प्रदेश सरकार के इस निर्णय को महिला विरोधी निर्णय कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत कई वर्षों से रेडी टू इट बनाने और वितरण करने का काम छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी लगभग 20,000 महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य छिनने प्रदेश के महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads