*NCC दिवस पर फ्लैग मार्च व देशभक्ति कविता-भाषण का आयोजन*
*NCC दिवस पर फ्लैग मार्च व देशभक्ति कविता-भाषण का आयोजन*
राजिम
नगर के प्रतिष्ठित पंडित रामबिशाल पान्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में NCC दिवस पर कैडेट्स ने देशप्रेम व साहस का संदेश देते हुए नगर में रैली निकाली।
एन. सी. सी. प्रभारी व्याख्याता सागर शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष नवंबर के चौथे रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस मनाया जाता हैं जिसमें छात्रों द्वारा राष्ट्र-सेवा और अनुशासन की प्रेरणा दी जाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कैडेट्स ने एकता और अनुशासन , नि:स्वार्थ सेवा से ओत-प्रोत कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये। साथ ही कैडेट्स द्वारा नशामुक्ति व धुम्रपान निषेध संबंधित स्लोगन, वाद-विवाद व चित्रकला द्वारा जनजागृति का संदेश दिया गया ।
शाला के प्राचार्य बी.एल ध्रुव प्रधानपाठक ए.जी. गोस्वामी व्याख्याता आर.के.यादव, संतोष सूर्यवंशी , कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड़ , गोपाल देवांगन, शिक्षकगण शिखा महाड़िक,पी.एल.ठाकुर ,एन.एल साहू ,नेतराम साहू, कैलाश साहू ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।