गुमा स्कूल में किया पुलिस ने बालिका सुरक्षा सप्ताह का आगाज,छात्राओं को दी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गुमा स्कूल में किया पुलिस ने बालिका सुरक्षा सप्ताह का आगाज,छात्राओं को दी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी

 गुमा स्कूल में किया पुलिस ने बालिका सुरक्षा सप्ताह का आगाज,छात्राओं को दी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

   उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुमा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र युवा शक्ति संवाद, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मिशन ई -रक्षा ,साइबर ठगी, गुड टच बैड टच एवं खेलों के माध्यम से सर्वांगीण विकास आदि विषयों पर कार्यक्रम रखा गया। 



   उक्त विषयों पर उरला टी आई भरत बरेठ ने सावधानी व सुरक्षा के संबंध में अपने विचार बच्चों से साझा किये और प्रतिभाशाली छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित और सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानी जनपद सदस्य नीतू साहू ,ग्राम गुमा के सरपंच पितोष साहू ,ग्राम तेंदुआ के सरपंच छगनुराम साहू प्रभारीप्राचार्य श्रीमती सरिता देवांगन, व्याख्यता विनोद कुमार साहू सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।



सभी ने समवेत स्वर में पुलिस के कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया। "बालिका सुरक्षा सप्ताह" के अंतर्गत थाना उरला के ग्राम गुमा में बच्चों को गुड टच बेड टच, पाक्सो एक्ट, JJ Act, साइबर क्राइम  से संबंधी  जानकारी उरला टीआई सर द्वारा दी गई और प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनपद सदस्य नीतू साहू ,गुमा सरपंच पितोष साहू ,तेंदुआ सरपंच छगनु साहू प्रभारी प्राचार्य सरिता देवांगन, व्याख्यता विनोद साहू सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads