*संकुल केन्द्र-खमतराई में संकुल स्तरीय " कबाड़ से जुगाड़ " प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न...!*
*संकुल केन्द्र-खमतराई में संकुल स्तरीय " कबाड़ से जुगाड़ " प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न...!*
*आरंग -
विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग श्रीमती डेजी रानी जांगड़े एवम विकास खंड स्रोत समन्यवक श्री मातलि नंदन वर्मा के निर्देशन में संकुल केन्द्र-खमतराई में संकुल प्रभारी दुर्गेश नंदनी प्रकाश संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय " कबाड़ से जुगाड " से मॉडल एवम चार्ट प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपने शिक्षकों के निर्देशन में अनुपयोगी सामग्री से निर्मित शिक्षण सामग्रियों की प्रस्तुति दी। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल व्याख्याता सी एल एनेश्वरी,बबीता लहरे, शिक्षक सुंदरलाल साहू,भोलाराम निषाद,रामनारायण कन्नौजे ,संतोष भारती के द्वारा अवलोकन पश्चात प्राथमिक विभाग मॉडल से प्रथम प्राथमिक शाला गुखेरा एवं द्वितीय प्राथमिक शाला कलई को एवं माध्यमिक विभाग से प्रथम पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई एवं द्वितीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली एवम हाई स्कूल खमतराई प्रथम को घोषित किया गया।
*इसी प्रकार चार्ट प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में प्रथम प्राथमिक शाला गुखेरा द्वितीय प्राथमिक शाला कलई, माध्यमिक विभाग में प्रथम एवम द्वितीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई रहे तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया*
*उक्त कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में संकुल के नरसिंग दास मानिकपुरी, लायक सिंह डहरिया,तारकेश्वर डड़सेना,अंजू देशमुख,पुनेश्वर साहू, अर्चना शर्मा,कौशिल्या दीवान,भूषण जलछत्री राजेश साहू,नंदनी देव,विमल सोनवानी,आलोक धुर्व,कृष्णा चंद्राकर,कृष्णकांत साहू, फगेन्द्र लोधी,नोहर यादव, शांता बघेल,इंद्रा साहू,प्रभा जलछत्री, अनिता साहू दुकलहीन यादव,रजनी साहू सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे*
*कार्यक्रम का संचालन एवम आभार संकुल समन्यक हरीश दीवान ने किया।