शासकीय माध्यमिक शाला में रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
शासकीय माध्यमिक शाला में रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
समीपी ग्राम तेंदुआ में शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अभिव्यक्ति कार्यक्रम अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह में आजाद चौक सीएसपी रत्ना सिंह के निर्देशन व आमानाका टीआई याकूब मेमन के मार्गदर्शन में ग्राम तेंदुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यह खेलकूद अंतर्गत फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, भाषण, कविता, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर और आरक्षक भारतेंद्र साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को जीवन में खेलों के महत्व और उसकी भूमिका सहित व्यक्तित्व विकास के लिए भाषण एवं कविता पठान की आवश्यकता और संपूर्ण व्यायाम के लिए फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल के लाभ और उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को आमानाका टीआई याकूब मेमन सर द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित कर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रधान अध्यापिका श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल, श्रीमती बाघ मैडम, सचिन यादव, स्वर्णिमा ठाकुर ,शर्मा मैडम ,कश्यप मैडम ,पी सरोज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज दुबे ने किया। शिक्षकों और छात्रों ने पुलिस के कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा की इस कार्यक्रम के पहले पुलिस के प्रति हमारे मन मे अलग ही धारणा थी जो कि अब बदल गई है पुलिस हमारी दोस्त है और हमें भी पुलिस का सहयोग करते रहना है सभी ने पुलिस की स्कूली बच्चों के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।