छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के धरना-प्रदर्शन को लेकर संपर्क अभियान जारी
छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के धरना-प्रदर्शन को लेकर संपर्क अभियान जारी
आरंग-
छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्राचार्यो की पदोन्नति सूची जारी करने,सहायक शिक्षको को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय समयमान वेतनमान मे 5600 रू ग्रेड पे एवं सीधी भर्ती के व्याख्याताओ को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 7600 रू ग्रेड पे प्रदान करने,आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नाम पर हिन्दी माध्यम स्कूलो को बंद नही करने सहित अन्य लंबित मांगो को लेकर आयोजित 3 दिसंबर के राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं इसी कड़ी मे प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले एवं प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के व्याख्याता साथियों से भेंटकर 3 दिसंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया संपर्क के दौरान व्याख्याताओ में धरना-प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।इस अवसर पर प्राचार्य एस केरकेट्टा,व्याख्यातागण समिता अग्रवाल,लखन लाल चंद्राकर, रायसिंह सिदार,प्रतुल राज नंद,विजय चंद्राकर, हरमन बघेल, महेश अग्रवाल कामता वर्मा, राधेश्याम ध्रुव सहित व्याख्यातागण उपस्थित रहे।