अभनपुर क्षेत्र से राजधानी की ओर रात मे सैकड़ों हाइवा अवैध रेत परिवहन धडल्ले से जारी,रायपुर खनिज विभाग को सूचना के बाद भी उदासीन,मिलीभगत की आशंका - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर क्षेत्र से राजधानी की ओर रात मे सैकड़ों हाइवा अवैध रेत परिवहन धडल्ले से जारी,रायपुर खनिज विभाग को सूचना के बाद भी उदासीन,मिलीभगत की आशंका

 अभनपुर क्षेत्र से राजधानी की ओर रात मे सैकड़ों हाइवा अवैध रेत परिवहन धडल्ले से जारी,रायपुर खनिज विभाग को सूचना के बाद भी उदासीन,मिलीभगत की आशंका




अभनपुर

यू तो गौण खनिज से राजकीय कोष में आने वाले राशि से निर्माण कार्य के साथ साथ अनेको विकास होते हैं।

पर अगर अधिकारी ही सूचना के बाद भी  उदासीन हो तो सरकार के सरकारी खजाने में आने वाली राशि मे चोरी होने लगते है।



यही मामला रायपुर ज़िले के अभनपुर क्षेत्र में अक्सर देखने को मिलता हैं। जहां अक्सर खनिज की अवैध खनन व परिवहन की शिकायत रायपुर के खनिज शाखा में बैठे आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मौका स्थल में नही पहुचते ,या मुरम खनन व परिवहन हो या रेत खनन व  परिवहन हो।

आपको बता दे कि अभनपुर एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां अक्सर मुरम व रेत माफिया अवैध खनन व परिवहन करते हैं । जिसकी शिकायत ढेर सारे लिखित व दूरभाष से दिया जाता हैं पर रायपुर खनिज शाखा में बैठे अधिकारी मारवाह,व गायकवाड़ उसे लीगल साबित करने के लिये जुगाड़ करते आ रहे है। 

क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण हो या मुरम की अवैध खनन व परिवहन हो पर कार्यवाही शून्य मात्र।



आपकों यह भी अवगत करा  दे कि  लगे बोर्ड में लिखा है कि घाट चालू है पर यह घाट से दिन को नही पर रात को सैकड़ो हाइवा रेत परिवहन किया जाता है पर अधिकारी को सूचना के बाद भी मौका स्थल में न पहुचना व कोई भी संज्ञान न लेना ,यही माना जायेगा कि सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी को चोरी कराने में खनिज विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता से अछूता नही माना जा सकता। साथ ही आपसी तालमेल कर चोरी कराने में विभागीय अधिकारी मशगूल हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads