जनपद पंचायत छुरा में शिक्षा स्थाई समिति की आवश्यक बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनपद पंचायत छुरा में शिक्षा स्थाई समिति की आवश्यक बैठक

जनपद पंचायत छुरा में शिक्षा स्थाई समिति की आवश्यक बैठक



तेजस्वी यादव/छुरा 

जनपद पंचायत छुरा में शिक्षा स्थाई समिति की आवश्यक बैठक   23 नवम्बर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे रखी गयी थी। 

    स्थाई शिक्षा समिति के बैठक में जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति के अध्यक्ष गौरव मिश्रा के अध्यक्ष ता में सम्पन्न हुआ। 

  बैठक में जनपद सदस्य व स्थाई शिक्षा समिति के सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, संत राम नेताम, सुख बती टांडे, बीईओ मतावले, बीआरसीसी महेश साहू, बाबू विरेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।  

 बाबू ठाकुर ने बैठक की विषय वस्तु को विस्तार से समझाते हुऐ रखा। जिस पर सभी सदस्यों के द्वारा विचार मंथन कर प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों के द्वारा सभी प्राथमिक ,माध्यमिक शालाओं की खुलने की जानकारी ली गयी। वही गणवेश ,छात्रवृत्ति वितरण, जाति, निवास, जर्जर शाला भवन,स्वीपर नियुक्ति व वेतन, समुह व रसोइया के नियमित वेतन,मध्यान्ह भोजन, पद रिक्त शालाओं  व अतिशेष शिक्षकों जैसे अनेक विषयों की जानकारी ली गयी। विभागीय अधिकारी मतावले द्वारा  समाधान किया गया। वही मूलशाला में  अब तक वापस नही होने वाले तीन शिक्षको के वेतन रोके जाने का प्रस्ताव किया गया। शिक्षा समिति के प्रस्ताव व उच्च अधिकारी के आदेश की अवमानना की शिकायत जिलाधीश को करने का प्रस्ताव भी किया गया तथा एक शिक्षकीय शाला संचालन के लिऐ व्यवस्था की गयी शिक्षक जो आज पर्यत पदभार ग्रहण नही किये है।।जो जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आदेश का उलंघन करने के कारण तीन दिवस के अंदर पद भार ग्रहण करने की अंतिम मोहल्लत दी गयी है। जर्जर शाला भवनों में  दो पाली में शाला लगाने तथा  एक ही केम्पस में  लगने वाली प्राथमिक माध्यमिक शाला लगने व छुटने की समय व टाईम टेबल एक करने तथा संकुल समन्यवयको को तीन काल खंड लेने के पश्चात ही अपने क्षेत्रिय शालाओं के निरीक्षण व विभागीय कार्य करने तथा  खंड कार्यालय में सेकण्ड हाप में ही विभागीय बैठक करने का भी प्रस्ताव किया गया। वही दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ट्रायसिकल उपलब्ध करने के लिए प्राथमिकता से चर्चा की गयी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads