*जिपं. सदस्य अनीता ध्रुव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात किया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जिपं. सदस्य अनीता ध्रुव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात किया*

 *जिपं. सदस्य अनीता ध्रुव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात किया*



राजेन्द्र साहू /मगरलोड

भाजपा आदिवासी नेत्री एवं धमतरी जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात कर जिला पंचायत क्षेत्र में आने के लिए आमंत्रित किया। उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही क्षेत्र में दौरा का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत क्षेत्र में किए गए रचनात्मक कार्यों की पुस्तक भी भेंट की तथा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अनीता ध्रुव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कथित नाकामी व उनकी विफलता को जनमानस तक पहंचाना है। भूपेश सरकार के तीन वर्ष होने को लेकिन प्रदेश अराजकता, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, भू-माफिया की भेंट चढ़ गया। रोज चोरी, डकैती, हत्या बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रहा है। नारियों की अस्मिता सुरक्षित नहीं है। युवा बेरोजगार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। किसान, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग भूपेश सरकार की कार्यप्रणाली से त्रस्त है। प्रदेश की भूपेश सरकार ढाई वर्ष में ही हर मोर्चे पर विफल सिद्ध हुआ है। प्रदेश सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने झूठे वादों के पुलिंदों पर टिकी हुई है। धान खरीदी में देरी होने के कारण प्रदेश के किसान बहुत परेशान है। जनता में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। इस दौरान श्री साय ने अनीता ध्रुव को मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की तथा उनकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कहा। कहा कि भारत सरकार द्वारा जनता के हित में कई सारी योजनाएं चला रखी है लेकिन योजनाओं की जानकारी के आभाव में लोग सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में सरकार योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए जनता के बीच पहुंचाना है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads