संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन पोंड मे
संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन पोंड मे
पोंड-चम्पारण
संकुल केंद्र पोंड़ में दिनांक 20.11.2021 दिन शनिवार को संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्राथमिक शाला पोंड़, नवीन प्राथमिक शाला पोंड़, प्राथमिक शाला भुरका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोंड़, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुरका, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ इन सभी शालाओं से प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ सामग्री का प्रदर्शन एवं वर्णन किया। सभी बच्चों और शिक्षकों ने इनका अवलोकन किया।
पुरानी चीजों से निर्मित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वायु दाब मॉडल, झूमर, खिलौने, मकान आदि आकर्षण के केंद्र थे।इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान मयंक साहू, द्वितीय स्थान राज शिवारे, उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान ईशु पाल, द्वितीय स्थान नवीन विश्वकर्मा, माध्यमिक स्तर में प्रथम स्थान आस्था मन्नाडे, द्वितीय स्थान रूपेश साहू, उच्चतर माध्यमिक स्तर में प्रथम स्थान जयप्रकाश, द्वितीय स्थान यूनिष कुर्रे रहे। सभी विजेताओं को संकुल समन्वयक नागेन्द्र कुमार कंसारी एवं संकुल प्रभारी दीपिका माहेश्वरी के करकमलों से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम का सन्चालन कृपाराम माहेश्वरी ने किया।कार्य्रकम को सफल बनाने में संकुल केंद्र पोंड़ के समस्त संस्था प्रमुख एवं शिक्षकगण ने योगदान प्रदान किया।