*श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर आरंग नगर में आमंत्रण एवं प्रचार अभियान प्रारम्भ*
*श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर आरंग नगर में आमंत्रण एवं प्रचार अभियान प्रारम्भ*
आरंग:
ब्राह्मण समाज आरंग के तत्वाधान में आयोजित दिनांक 05 दिसंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक पांच दिवसीय जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ के प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण हेतु ब्राह्मण समाज आरंग के पदाधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न समाज के प्रमुखों से भेंट कर सभी समाज को आमंत्रित करने हेतु प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए आज नगर के जलक्षत्री समाज प्रमुखों से संपर्क स्थापित कर उक्त यज्ञ में सभी समाजजनों को आमंत्रित किया गया। इसी कड़ी में कल नगर के लोधी समाज एवं साहू समाज के प्रमुखों से मिलकर आमंत्रण दिया जायेगा।
जनसंपर्क कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से उपाध्यक्ष श्री माणिकलाल मिश्रा, सचिव संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य संदीप मुन्ना शर्मा, राकेश शर्मा, अजीत शर्मा (कान्हा) एवं जलक्षत्री समाज से अध्यक्ष डॉ. तेजराम जलक्षत्री, उपाध्यक्ष रमन जलक्षत्री, सचिव भूषण जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष रुपेश जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, उजाला जलक्षत्री आदि उपस्थित रहे। जलक्षत्री समाज प्रमुखों ने यज्ञ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी समाजजनों सहित कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति प्रदान की।