बाल दिवस पर बालक शाला में भव्य आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाल दिवस पर बालक शाला में भव्य आयोजन

 बाल दिवस पर बालक शाला में भव्य आयोजन 



राजिम

नगर के प्रतिष्ठित पंडित रामबिशाल पान्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर  विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।




समारोह का शुभारंभ माँ शारदा के पूजन अर्चन, पं. जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा प्राचार्य बी.एल. ध्रुव , प्रधानपाठक अजय गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ व्याख्याता आर.के.यादव ,एम. एल. सेन ने किया। समारोह में कबाड़ से जुगाड़ (TLM) से कक्षा सज्जा,फैन्सी ड्रेस, फूल पत्ती से रंगोली , नृत्य, नाटक , भाषण - गीत प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयोजन का निर्देशन व क्रियान्वयन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने किया। 

निर्णायक सदस्यों में व्याख्याता आर.के. यादव, सागर शर्मा, कमल सोनकर, शिक्षक नेतराम साहू सम्मिलित रहें। कक्षा मार्गदर्शक व्याख्याता गोपाल देवांगन , सहा. शिक्षक अंजु प्रेम मार्कण्डे, कैलाश साहू , अंगेश गंगेले रहें । कक्षा सज्जा (बेस्ट क्लास) में कक्षा - नवमीं प्रथम एवं कक्षा - ग्यारहवीं द्वितीय रही। कबाड़ से जुगाड़ (TLM) में भोजराज निर्मलकर (ग्यारहवीं) प्रथम व गणेश धीवर (दसवीं) द्वितीय रहें। फैंसी ड्रेस में मयंक पटेल (सातवीं) प्रथम , लोकेश यादव (नवमीं) द्वितीय रहें । रंगोली में प्रीतम निषाद (आठवीं) प्रथम व गोपाल सोनकर एवं पोखराज निषाद (आठवीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । भाषण में  कक्षा दसवीं के ओम शर्मा प्रथम रहें। कविता में कक्षा सातवीं के गौतम दीवानी प्रथम तथा  देशभक्ति गीत में कक्षा छठवीं के पूरन पटेल प्रथम रहें। देशभक्ति नृत्य में कक्षा नवमीं के नरेंद्र पटेल व महावीर पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 




नाटक में कक्षा छठवीं के सुभाष निषाद , भास्कर सोनकर व टीम प्रथम स्थान पर रही। प्रतिभागी दीपक पटेल, गजेंद्र निषाद,मिथलेश निर्मलकर,योगेन्द्र,भारतभूषण,केशव निषाद,गोविंद पटेल,धनंजय,शुभम ,वेदांत सोनकर, डीपेश कुर्रे, रजनीश , दुष्यंत,शेषनारायण, विकास पटेल, हुमेंद्र, आकाश, हेमलाल पटेल, सोनू पटेल, देवेंद्र निषाद, रुपेश देवांगन, ओबैद रजा, दीपक,गणेश, कुलेश्वर सोनकर, नितेश पटेल, राज यादव ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में व्याख्याता एम.के.चंदन,संतोष सूर्यवंशी,संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा, एन.एल.साहू,लिपिक श्यामरतन साहू, राकेश ठाकुर, सेवन यादव उपस्थित रहें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads