*महानदी मैया की भव्य आरती* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*महानदी मैया की भव्य आरती*

 *महानदी मैया की भव्य आरती*



राजिम

स्थानीय विप्र समिति राजिम के पं. राम शर्मा के सफल नेतृत्व एवं डॉ. संतोष शर्मा के कुशल संचालन में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्वजन कल्याणार्थ आज सायंकालीन बेला में उपस्थित जन समुदाय के मध्य आचार्य गणों के द्वारा वैदिक मंत्रों के वाचन से भव्यता के साथ महा आरती संपन्न हुई । विदित हो कि पिछले वर्ष से ही राजिम मांघी पुन्नी मेला के सुप्रसिद्ध गंगा महाआरती का पूर्ण दायित्व स्थानीय विप्र समिति राजिम को सौंपी गई है जिसे समिति के सभी विप्रजन  बड़ी निष्ठा, समर्पण एवं सर्वजन कल्याण की भावना से महा आरती संपन्न किए ।






 संगीतबद्ध सस्वर आरती से  संपूर्ण वातावरण भक्तिमय होने से उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो जाते हैं । विदित हो कि पिछले वर्ष स्थानीय विप्र समिति के द्वारा गंगा महा आरती की दिव्यता एवं भव्यता से अत्यंत मुग्ध होकर मुक्ताकाशी मंच से संस्कृति मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी ने स्थानीय ब्राह्मणों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा  कि हमारे स्थानीय आचार्य गण जब आरती अनुष्ठान में इतने कुशल एवं पारंगत हैं तो हमें बाहर से पंडित बुलाने की कतई आवश्यकता नहीं है । आज के इस महा आरती में राजिम नवापारा एवं आसपास साथ ही दूरस्थ अंचलों से आए हुए सभी भक्तजन आरती में शामिल होकर स्वयं को कृतार्थ किए। शामिल होने वाले में विशेष रुप से सुरेश श्रीवास्तव, मनोज शर्मा पं. विजय शर्मा पं. भूपेंद्र पांडे, पं.मदन मोहन जी, पं. पदुम पांडे, पं. संस्कार मिश्रा, विकास मिश्रा, अभय शर्मा, डॉ. पन्नालाल साहू आदि उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads