*डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत करमा नृत्य में मांदर पर जब मंत्री जी झूमने लगे* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत करमा नृत्य में मांदर पर जब मंत्री जी झूमने लगे*

 *राज्य स्तरीय जनजाति क्राफ्ट मेला में मांदर के थाप मंत्री जी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।मंत्री जी कलाकारों के साथ जब थिरकने लगे* 



 *डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत करमा नृत्य में मांदर  पर जब मंत्री जी झूमने लगे* 


 *अपने को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ शामिल हो गए* 


रायपुर

भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जनजाति क्राफ्ट मेला 15-11-2021 से 17-11-2021 के शुभारंभ अवसर पर हाट बाजार पंडरी रायपुर में माननीय डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा माननीय श्री चंदन कश्यप अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्यस्तरीय जनजाति क्राफ्ट मेला के शुभारंभ अवसर पर पधारे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं वादक डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर मांदर के ताल पर कलाकारो के साथ मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति कर रहे थे तब मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जी अपने आप को रोक नहीं पाए एवं कलाकारों के बीच आकर मांदर के ताल के साथ मनमोहक नृत्य करते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाएं एवं उन्हें शुभकामनाएं दिए।



डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश विदेश के प्रसिद्ध मंचो महोत्सव पर सुंदर प्रस्तुति दिए हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव, भारतीय प्रवासी बेंगलुरु, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली पृथ्वी थियेटर मुंबई एनसीपीए थिएटर मुंबई संगीत नाटक अकादमी शिलांग संगीत नाटक अकादमी देहरादून भारत रंग महोत्सव मुंबई जोधपुर क्राफ्ट मेला जयपुर कोलकाता भुवनेश्वर चेन्नई गोवा इंदिरा कला नई दिल्ली विरासत महोत्सव देहरादून जैसे प्रतिष्ठित मंच एवं महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए हैं डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है जिसमें बी बॉप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क अमेरिका से लोक कला रत्न अवॉर्ड, मानव अधिकार काठमांडू नेपाल से सम्मान, दादा साहब फाल्के फिल्म एसोसिएशन अवार्ड, छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों के अध्ययन पर भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा फैलोशिप से सम्मानित किया गया 2011 में । डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार के छत्तीसगढ़ कला रत्न अवॉर्ड, कला श्री, कला साधक, कला रत्न शिरोमणि, ग्रीन रत्न अवार्ड जैसे सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

लोक रंजनी लोककला मंच के संचालक डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के अनेकों कलाकारों को रंगमंच गीत नृत्य नाटिका पर प्रशिक्षण देकर प्रतिष्ठित मंच प्रदान किए हैं। डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर दूरदर्शन एवं विभिन्न चैनलों पर लगातार छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य नाटक की प्रस्तुति विगत 20 वर्षों से दे रहे हैं। आकाशवाणी में आपके गीत एवं कार्यक्रम की प्रस्तुति नियमित रूप से हो रही है। छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को आप विशेष रूप से जन-जन तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। आपने स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों के लिए अनेकों गीत गाये हैं एवं नाटक प्रस्तुत किए हैं जो जन जन में प्रचलित है। आपके द्वारा विभिन्न लघु फिल्म एवं फीचर फिल्म बनाए गए हैं एवं अभिनय किए गए हैं जो देश विदेश में ख्याति प्राप्त हुआ है वर्ष 2018 में स्प्लिटिंग सोल्डर का चयन कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में हुआ था 2019 में फेरी टू होमो सेपियंस का चयन नेपाल काठमांडू में हुआ था 2020 में द गोल्ड एंड द चिकन स्टोरी का चयन अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था जहां से आप को सम्मानित किया गया। डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा अभिनीत नाटक राजा फोकलवा एवं दसमत कईना, शहीद वीर नारायण सिंह, बटवारा, सुख के रद्दा, बिटिया हो गई, की प्रस्तुति भारत देश के सभी प्रमुख शहरों में 215 प्रस्तुति सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए हैं। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों का अवदान गीत आपके द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads