*किशोरी लापता परिजनों को गांव के युवक पर संदेह,पुलिस पर पतासाजी में लापरवाही का आरोप,माता पिता का रो रोकर बुरा हाल*
*किशोरी लापता परिजनों को गांव के युवक पर संदेह,पुलिस पर पतासाजी में लापरवाही का आरोप,माता पिता का रो रोकर बुरा हाल*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित पुलिस थाना पलारी के ग्राम संकरी ससाह से 14वर्षीय नाबालिग युवती को लापता हुए 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस पतासाजी में सक्रियता नही दिखाई है इस मामले में परिवार जनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
नाबालिग के मातापिता ने गत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है जिस पर पुलिस ने धारा 363 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है वही परिवारजनों ने गांव के ही एक जनप्रतिनिधि के पुत्र पर संदेह जताया है कि वह उनकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है बाबजूद इसके पुलिस ने पतासाजी में सक्रियता नही दिखाई है।
*इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर*
14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के दूसरे ही दिन किशोरी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर उसके साथ गांव के जनप्रतिनिधि के बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की गई है इसकी जानकारी भी परिवारजनों ने पुलिस को दे दी है परिवारजनों के आरोप है कि लड़के ने ही किशोरी के एकाउंट से तस्वीर वायरल की होगी।