*स्वछता सम्मान समारोह नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी
*स्वछता सम्मान समारोह नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी*
राजेंद्र साहू मगरलोड
नगर पंचायत मगरलोड के सभाहाल में स्वछता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया विगत कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ राज्य में स्वछता सर्वेक्षण स्टार रेटिंग चैलेंज हुवा था जिसमे नगर पंचायत मगरलोड को 3 स्टार रेटिंग अवार्ड मिला जिसके सम्मान में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 20,11,2021 को राष्ट्पति द्वारा सम्मान दिया गया जिसमें नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष नीतू साहू एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमल सिंह चौहान को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया था ततपश्चात छत्तीसगढ़ के बेबीलोन होटल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी एवं नगरी निकाय मंत्री श्री डॉ, शिवकुमार डहरिया जी द्वारा शील्ड प्रदान किया।
जिसके चलते मगरलोड में कार्यरत समस्त स्वछता दीदियों एवं स्वछता कमांडो सहित PIU अधिकारी श्री खोमेश मानिकपुर जी एवं चिरंजीव बम्बोडे को श्री फल साड़ी, इस्कार्फ़ भेंट कर सम्मानित किया गया इस बीच उपस्थित रहे-नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति नीतू खिलावन साहू, पार्षद-देवेंद्र कुमार साहू , पार्षद एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कमलेश कुमार बंजारे, सत्य नारायण साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक बिसाल कोसले,सुरेश साहू, एवं समस्त सफाई कर्मचारी गण उपस्थित रहे सभी को नगर को स्वच्छ एवं साफ सफाई का विषेस ध्यान रखने का आग्रह कर कार्यक्रम का सफल आयोजन कर सम्मानित किया गया।