श्रीमद देवी भागवत कथा के अंतिम दिवस भक्तों की उमड़ी अपार भीड़,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी उठाया धर्म लाभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्रीमद देवी भागवत कथा के अंतिम दिवस भक्तों की उमड़ी अपार भीड़,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी उठाया धर्म लाभ*

 श्रीमद देवी भागवत कथा के अंतिम दिवस भक्तों की उमड़ी अपार भीड़,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी उठाया धर्म लाभ*



 सुरेन्द्र जैन/धरसींवा

   क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा परिवार की ओर से प्रसिद्ध मां बंजारी धाम मढ़ी में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के अंतिम दिवस मंगलबार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़ियाँ भी धर्मलाभ लेने समापन में शामिल हुई।




     श्री मद देवी भागवत कथा  के अंतिम दिन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।



  आचार्य प. चंदन प्रसाद शर्मा ने नौ दिवसीय भागवत कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। 

   उन्होंने कहा कि  भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने व हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। महिला बाल विकास मंत्री अनीला भेड़िया के अलावा नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया भी शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads