जामगांव में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास -नाबार्ड द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिलाओं का नेतृत्व विकास हेतु महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जामगांव में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास -नाबार्ड द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिलाओं का नेतृत्व विकास हेतु महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
फिंगेश्वर(गरियाबंद)
राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास -नाबार्ड द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिलाओं का नेतृत्व विकास हेतु महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मां जननी क्लस्टर संगठन जामगांव में किया गया । जिसमें मां जननी कलस्टर संगठन जामगांव के लगभग 60 से 70 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनिता रावटे जी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मधुबाला रात्रे जी जिला पंचायत सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद नाबार्ड बैंक से श्री प्रियबत्ता साहू जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, बीओबी आरसेटी से श्री कमलेश पटेल सर जी व जनपद पंचायत फिंगेश्वर के बी पी एम सुश्री सुप्रिया बारा व क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी मंच पर आसीन रहे ।जहां श्रीमती रावटे जी के द्वारा महिलाओं के ऊपर होने वाली घरेलू हिंसा के संबंध में जागरूकता लाने हेतु जानकारी दिया गया तथा महिला पुरुष में होने वाली भेदभाव व अन्य हिंसा के रोकथाम हेतु न्याय संहिता के बारे में बताया गया तथा घरेलू हिंसा होने पर या महिलाओं के ऊपर होने वाली हिंसा पर न्याय कैसे मिलेगी कहां-कहां उसके संबंध में शिकायत किया जा सकता है।
इसके बारे में जानकारी दिया गया जिससे महिलाओं को न्याय मिल सके ।इसी कड़ी में महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु तथा उन्हें आजीविका गतिविधि से जोड़ने तथा उनके द्वारा बनाए गए वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने हेतु जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे जी द्वारा अपनी बात रखी गई दीदीयो को जानकारी दिया गया । साथ ही नाबार्ड के डीडीएम श्री साहू द्वारा बताया गया कि नाबार्ड बैंक दीदियों को व किसानों को कृषि संबंधित ऋण कम से कम ब्याज में उपलब्ध कराता है साथ ही बकरी पालन ,मछली पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, दूध डेयरी हेतु कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराता है तथा उनके पालन व आजीविका का विकास हेतु निशुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है एवं बीमा के बारे में भी जानकारी दिया गया बीओबी आरसीटी महासमुंद से आए हुए पटेल जी के द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने हेतु जानकारी दिया गया कि किस प्रकार से उनका क्षमता वर्धन हेतु उन्हें अलग-अलग क्षेत्र में उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण शासन द्वारा आरसीटी के माध्यम से निशुल्क कराया जाता है तथा प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें अपना स्वयं का रोजगार चालू करने हेतु बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे दीदियों को बैंक ऋण उपलब्ध होती है तथा कितने ब्याज के दर पर इसके बारे में जानकारी दिया गया। महिला समूहों के मार्गदर्शक श्रीमती प्रेमशीला के द्वारा महिला सशक्तिकरण, आजीविका और बैंक लोन की प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी ।इस शिविर में बिहान के दीदियों ने अपना अपना विचार रखें तथा बिहान योजना के बारे में बीपीएम मैडम के द्वारा जानकारी दिया गया जहां बिहान के दीदियों के द्वारा इस क्लस्टर के अंतर्गत 50 से 60 आजीविका गतिविधि जामगांव में ही चलना बताया गया जहां मछली पालन ,बकरी पालन, चरीहा, टोकनी का निर्माण चूड़ी बिक्री, सब्जी धंधा जूस और फल सेंटर कपड़ा दुकान इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तन दुकान हार्डवेयर का दुकान वेल्डिंग दुकान मशरूम उत्पादन हल्दी मिर्ची , जैविक चावल की बिक्री, कपड़ा सिलाई दुकान एक रोल जैसे अनेक आजीविका गतिविधि दीदियों के द्वारा जामगांव कलस्टर में किया जा रहा है जिसमें से कुछ का प्रदर्शनी भी लगाया गया था जिसका अवलोकन उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत फिंगेश्वर से आए हुए क्षेत्रीय समन्वयक श्री नोहेंद्र मारकंडे ,तेजस्विनी सिन्हा पीआरपी हीरालाल गायकवाड मां जननी क्लस्टर संगठन के सचिव श्रीमती रेखा साहू ,कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम निषाद ,लेखापाल श्रीमती खेमिन साहू बिहान के समस्त क्रेडर आरबीके, एफ एल सी आर पी ,सकरी महिला, कृषि मित्र, पशु सखी एवं समूह की दिदिया बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती प्रेमशीला महिला समूह का मार्गदर्शक दीदी के द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से किया गया ।