*ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा कचड़े में भोजन तलाशती हैं गायें*
*सांकरा में जहां देखो वहाँ कूड़ा कचरा ओर गंदगी का आलम*
*स्कूल बाउंड्री मुख्य द्वार व विद्युत ट्रांसफार्मरों के आसपास भी कूड़ा कचड़े के ढेर*
*ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा कचड़े में भोजन तलाशती हैं गायें*
*कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
धरसीवां जनपद पंचायत के ग्राम सांकरा में चारों तरफ हर जगह गली मोहल्लों में जहां देखो वही कूड़ा कचरा व गंदगी का आलम है स्कूल की वाउंड्री वॉल मुख्य द्वार साप्ताहिक बाजार से लेकर विद्युत ट्रांसफार्मरों के आसपास भी कूड़ा कचरे के ढेर लगे रहते है जहां कूड़ा कचरे में भोजन की तलाश में गायें भी विचरण करती रहती हैं इससे अप्रिय घटना का अंदेशा भी बना रहता है।
जानकारी के मुताबिक गांव में कूड़ादान या कूड़ा कचरा को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था न होने व साफ सफाई के अभाव में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री स्कूल के मुख्य द्वार के अलावा स्कूल बाउंड्री के समीप स्थित विद्युत ट्रांफार्मर निरमा फेक्ट्री के सामने स्थित ट्रांसफार्मर जैन मंदिर के सामने अटल चोक के विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास कूड़ा कचरे के ढेर लगे रहते हैं साफ सफाईं के अभाव में नालियां भी कूड़ा कचरे व गंदगी से भरी पड़ी हैं इससे गांव में मच्छरों के प्रकोप भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
*असुरक्षित हैं सभी ट्रांसफार्मर*
सांकरा में अधिकांश विद्युत ट्रांसफार्मरों के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा कचड़ा पड़ा रहता है खासकर स्कूल बाउंड्री से सटे ट्रांसफार्मर के आसपास तो अत्यधिक कूड़ा कचरा मौजूद है ट्रांसफार्मर कूड़ा कचड़े के ढेर के कारण लगभग जमीन से सट गया है और वहीं अक्सर भोजन की तलाश में गायें विचरण करती हैं जिससे अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है इसी कचड़े में आग लगाने से ट्रांसफार्मर के आसपास केबल जलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं जिससे लोगो को घण्टो विद्युत आपूर्ति ठप्प होने का खमियाजा भी भुगतना पड़ा है।
*ट्रांसफार्मरों के आसपास बनाई जाए सुरक्षा दीवार*
सांकरा में लगभग सभी ट्रांसफार्मर के आसपास कूड़ा कचरा मौजूद रहता है ट्रांसफार्मरों की ऊंचाई भी कम है ऐंसे में कोई वहां कूड़ा कचरा न फेंके ओर गायें वहां पर न जाएं इसके लिए ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बहुत जरूरी है।
*दीपावली पर्व पर भी नही हुई साफ सफाई*
इस साल दीपावली पर्व पर भी गांव में कही साफ सफाई नहीं हुई लंबे समय से साफ सफाई के अभाव में गांव में हर गली मोहल्ले में कूड़ा कचरा गंदगी बढ़ गई है।
*साप्ताहिक बाजार में गंदगी*
सांकरा में गुरुवार ओर रविवार को साप्ताहिक सब्जी बाजार लगता है लेकिन वहीं बाबा गुरु घांसीदास काम्पलेक्स के पीछे स्कूल की बाउंड्री के समीप कूड़ा कचरा गंदगी का ढेर लगा है जबकि यहां के बाजार से शासन प्रशासन को दुकानों से तय बाजारी में काफी आय होती है।
*सिलतरा जैंसी व्यवस्था हो तो मिल सकती है गंदगी से मुक्ति*
समीपी ग्राम पंचायत सिलतरा में जिस तरह व्यवस्था बनाई गई है जिससे वहां बेहतरीन साफ सफाई रहती है यदि उसी के अनुरूप सांकरा में भी हर गली मोहल्ले में बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों के आसपास सभी जगह कूड़ादान रखवाए जाएं और कचड़ा गाड़ी लगाकर नाकोड़ा फेक्ट्री के बाजू में स्थित चारागाह की जमीन पर गौठान बनाकर वहां कूड़ा एकत्रित कर छंटनी कराकर उसका खाद बनने लगे तो हमेशा कूड़ा कचरा गंदगी से भरे रहने वाले सांकरा को हमेशा के लिए इस समस्या से निजात मिल सकता है।